28.7 C
Delhi
Tuesday, November 3, 2026

बाइक सवार के साथ हादसा

Must read

1001926522_cropped.webp

 

स्कूटी सवार दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, पति गंभीर घायल

शामली जनपद के  कांधला से हसंन पुर लुहारी जा रहे स्कूटी सवार दंपति को सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।वही हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

आप को बता दे कि शामली जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र में।हादसा हुआ है जहा मिली  जानकारी के अनुसार कांधला निवासी असलम पुत्र मुख्तार (40 वर्ष) अपनी पत्नी अलीम (40 वर्ष) के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांधला से हसनपुर लुहारी में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि असलम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने असलम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.