28.7 C
Delhi
Tuesday, November 3, 2026

जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटा

Must read

श्रवण पंडित
शामली
स्लग – जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटा

शामली जनपद में सरकारी राशन व्यवस्था से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पूर्ति विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जीवित है, लेकिन राशन कार्ड में उसे मृतक दर्शाकर उसका नाम हटा दिया है।। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि राशन कार्ड में पत्नी का नाम हटाकर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  1. आप को बता दे कि पूरा मामला शामली तहसील क्षेत्र कस्बा जलालाबाद का है। जहा का रहने वाला पीड़ित राशिद ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके राशन कार्ड संख्या 1754200087309 में उसकी पत्नी को मृतक दर्शा दिया गया है। जबकि उसकी पत्नी पूरी तरह जीवित है। पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के उसकी पत्नी को मृत घोषित कर राशन कार्ड में नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है पीड़ित के मुताबिक, वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। राशन कार्ड में पत्नी का नाम गलत तरीके से हटाए जाने से उसके परिवार के सामने सरकारी राशन मिलने का संकट खड़ा हो सकता है। आरोप है कि उसकी पत्नी का नाम हटाकर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास भी किया जा रहा है।
    पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बिना सत्यापन किसी जीवित महिला को मृतक कैसे घोषित कर दिया गया? क्या विभाग में राशन कार्ड से संबंधित कार्रवाई करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती?जिंदा महिला को मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटा

    – पीड़ित ने पूर्ति निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी को मृतक दर्शाने की प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने और राशन कार्ड में उसका नाम दोबारा बहाल कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.