उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है। फेम इंडिया पत्रिका और एशिया पोस्ट के संयुक्त “बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे‑2026” में उन्हें देशभर के मुख्यमंत्रियों में प्रथम स्थान मिला, जहाँ उन्हें 1000 में से 897 अंक प्राप्त हुए। सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 897 अंक लेकर प्रथम स्थान पर कब्जा कर लिया है, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 888 अंक लाकर दूसरा ओर तीसरा स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 874 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम और द्वितीय स्थान के बीच केवल नौ अंकों का अंतर रहा,जिससे सीएम योगी की प्रशंसा के साथ साथ लोकप्रियता ओर भी बढ़ गई।
आप को बता दे, कि देश भर के15 मुख्यमंत्रियों के हुए सर्वे में यूपी का गौरव एक बार फिर बढ़ा है। जहा इस सर्वे में 15 मुख्यमंत्रियों का मूल्यांकन किया गया। पहले दस स्थान पाने वाले मुख्यमंत्रियों को “बेस्ट चीफ मिनिस्टर” श्रेणी में रखा गया, जबकि 11वें से 15वें स्थान तक के मुख्यमंत्री “मुख्यमंत्री पंचरत्न” श्रेणी में शामिल हुए।ये सर्वे का कार्यकाल तीन से चार महीने तक रहा, जिसके दौरान मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता, नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक कामकाज और जनता के बीच उनकी छवि का आकलन किया गया। सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया में सामने आई प्रतिक्रियाओं के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों की राय को भी शामिल किया गया।
मूल्यांकन के मानदंड दस थे: सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्यशैली। इन सभी पहलुओं पर मिले अंकों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की गई। हालांकि यह सर्वे निजी संस्थाओं द्वारा किया गया आकलन है, फिर भी इसके नतीजों से योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा के राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और बढ़ गये है। इस सर्वे से खासकर 2027 के विधानसभा चुनाव के संदर्भ में। इस रैंकिंग से भाजपा के लिए भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है,
