29.4 C
Delhi
Wednesday, November 4, 2026

जाम से बचना पड़ा भारी कोतवाली प्रांगण में खड़ी गाड़ियों के कटे हजारों हजारों के चालान

Must read

Advertisement

1001928313_cropped.webp

 

श्रवण पंडित

शामली

स्लग… त्योहार पर जाम ओर फिर चालान

…. शामली जनपद की सिटी में एक और जहां तीज त्योहार को लेकर आसपास के लोग खरीदारी में लगे हुए हैं वहीं शहर में जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है।वही जाम से बचने को लेकर गांव देहात से आने वाले ग्रामीण कोतवाली प्रांगण में अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। गाड़ी खड़ी करने के बाद अब उन गाड़ियों का चालान काटने में लग गई है।

आपको बता दे।कि दीपावली पर्व पर मिठाई खरीदने और घर के सामान को लेने के लिए शहर और गांव देहात से लोग बड़ी संख्या में शामली सिटी में खरीदारी के लिए दुकानों पर आ रहे हैं। वही खरीदारी करने के लिए गांव देहात से लोग अपने-अपने निजी वाहनों को लेकर शहर आ रहे हैं जहां वह गाड़ियां को भीड़ और जाम से बचने के लिए कोतवाली प्रांगण में खड़े कर कर खरीदारी के लिए जा रहे हैं वहीं शामली कोतवाल साहब की टीम ट्रैफिक व्यवस्था बनाने की बजाय कोतवाली प्रांगण में खड़ी गाड़ियों का चालान काटने में लग गई है। जलबकि सिटी में यातायात की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। वही तस्वीरों मैं देखा जा सकता है कि किस तरीके से कोतवाल साहब कोतवाली प्रांगण में एंट्री करते हैं और गाड़ी रोककर अपनी टीम को प्रांगण में खड़ी गाड़ियों के चालान काटने के दिशा निर्देश देते हैं किस टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के चालान कर देती है ।अब देखना हुआ कि एक तो शहर में पार्किंग नहीं तो वहीं दूर दराज से आने वाले लोगों को परिवार के साथ शॉपिंग करना भारी पड़ेगा क्योंकि गाड़ी चोरी होने से बचाने के चक्कर में हजारों रुपए का जुर्माना तो झेलना पड़ेगा..

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.